Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 14 Jun 2017 10:24 AM (IST)

    कोटी कनासर से विकासनगर जा रहा पिकअप वाहन त्यूनी-चकराता-मसूरी हाईवे पर अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चा ...और पढ़ें

    पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल
    पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

    विकासनगर, [जेएनएन]: कोटी कनासर से विकासनगर जा रहा पिकअप वाहन त्यूनी-चकराता-मसूरी हाईवे पर अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। 

    हादसा सुबह करीब पांच बजे लोखंडी के असमाड़ टक्कर के पास हुआ। हादसे में वाहन सवार सियाराम (33) पुत्र धूम सिंह निवासी जादी चकराता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक कपिल पुत्र अमर सिंह निवासी रोटा त्यूनी व मुकेश पुत्र पंचम दास निवासी भंदराली गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने खाई से घायलों के साथ ही मतृक के शव को बाहर निकाला। घायलों की सीएचसी चकराता भेजा गया है। नायब तहसीलदार पूरण सिंह तोमर ने कहा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: यमुनोत्री रूट में सड़क पर पलटी स्कार्पियो, फरीदाबाद के दस यात्री घायल

    यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में भागीरथी में समाया वाहन, दो बच्चों समेत 12 लापता

    यह भी पढ़ें: डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक घायल