Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, अपना क्रेडिट कार्ड का नंबर बताएं...

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2016 05:00 AM (IST)

    देहरादून क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक व्‍यक्ति ने बैंक मैनेजर बनकर महिला को फोन किया और क्रेडिट कार्ड नंबर और ओटीपी पूछ लिया। महिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: अगर आपको बैंक मैनेजर के नाम से कोई फोन आए तो सावधान हो जाइये। वरना आपके खाते से पलक झपकते ही रकम गायब हो जाएगी। जी हां, ऐसा ही एक मामला देहरादून के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में सामने आया है। एक व्यक्ति ने फोन कर महिला से क्रेडिट कार्ड नंबर और ओटीपी पूछ लिया। पल भर में महिला के खाते से 50 हजार रुपये गायब हो गए। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    आशा कपूर निवासी डिफेंस कॉलोनी का नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। बीती 16 अगस्त को एक व्यक्ति ने महिला को फोन किया। उसने खुद को बैंक मैनेजर बताया। बातों ही बातों में उसने महिला का क्रेडिट कार्ड नंबर और मोबाइल फोन पर आए ओटीपी (वन टाइम पासवार्ड) पूछ लिया।

    पढ़ें:-फेसबुक फ्रेंड ने शिक्षिका को दिया धोखा, वह हो गई बर्बाद...

    पल भर में इंटरनेट के माध्यम से महिला के खाते से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग हो गई। पीड़ित महिला का कहना है कि इंटरनेट में शॉपिंग अमेजन डॉट कॉम के माध्यम से हुई है। आज महिला की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

    पढ़ें:-प्रॉपर्टी डीलर ने शिक्षक से सात लाख रुपये ठगे

    पढ़ें:-भिखारी बनकर आई तीन महिलाएं, तरस खाने वाली के साथ कर गई ऐसा