विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तारीख को होगा जेईई मेंस का ऑनलाइन एग्जाम, जानिए शेड्यूल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Thu, 23 Nov 2017 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 09:01 PM (IST)

जेईई मेंस का ऑनलाइन एग्जाम 15 और 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जबकि ऑफलाइन परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। उत्तराखंड में ऑनलाइन परीक्षा पांच शहरों में आयोजित होगी।

इस तारीख को होगा जेईई मेंस का ऑनलाइन एग्जाम, जानिए शेड्यूल
इस तारीख को होगा जेईई मेंस का ऑनलाइन एग्जाम, जानिए शेड्यूल

देहरादून, [जेएनएन]: आइआइटी और एनआइटी समेत देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले जेईई मेंस का ऑनलाइन एग्जाम 15 और 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जबकि ऑफलाइन परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। उत्तराखंड में ऑनलाइन परीक्षा पांच शहरों में आयोजित होगी। देहरादून के अलावा अभ्यर्थियों के पास रुडकी, हरिद्वार, हल्द्वानी व पंतनगर का विकल्प होगा। ऑफलाइन के लिए छात्र पंतनगर के अलावा अन्य चार शहरों का विकल्प चुन पाएंगे। 

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) 2018 के ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ आधार को अनिवार्य किया गया है। आवेदन से जुड़ी जानकारियां संबंधि वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।  

दो लाख 24 हजार को एडवांस का टिकट 

देश के शीर्ष तकनीकि शिक्षण संस्थान आइआइटी में प्रवेश लेने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों को इस बार अधिक मौके मिलेंगे। जेईई मेंस में सफल दो लाख 24 हजार छात्र जेईई एडवांस में शामिल हो सकेंगे। 2015 में डेढ़ लाख छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाता था। जिसे 2016 में बढ़ाकर दो लाख कर दिया गया। पिछले साल दो लाख 20 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर दो लाख 24 हजार कर दी गई है। 

उम्र की अहर्ता 

एक अक्टूबर 1993 या उसके बाद जन्म लेने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। जो छात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग हैं, उनके लिए उम्र सीमा में पांच साल की छूट है। जिन छात्रों ने 2016 एवं 2017 मे 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास की है वो जेईई मेन परीक्षा 2018 दे सकते हैं। जो छात्र 2018 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं वे भी आवेदन के लिए अर्ह हैं। 

पांच विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण 

जेईई मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पांच विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी के पास 12वीं में चार विषय हैं, वह परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकता। 

महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑफलाइन एग्जाम-आठ अप्रैल। 

ऑनलाइन एग्जाम-15-16 अप्रैल। 

ऑनलाइन आवेदन-एक दिसंबर से 

आवेदन की अंतिम तिथि- एक जनवरी। 

एडमिट कार्ड-मार्च द्वितीय सप्ताह। 

आंसर की जारी-24-27 अप्रैल। 

पेपर-1 का स्कोर, ऑल इंडिया रैंक-30 अप्रैल 

पेपर-2 ऑल इंडिया रैंक-31 मई 

यह भी पढ़ें: पहले कम अंक पर नौकरी, अब अंक सुधार के लिए देंगे परीक्षा

यह भी पढ़ें: डीएलएड-ब्रिज कोर्स के लिए 30 तक कराएं पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: निजी नर्सिंग कॉलेजों के लिए शुल्क तय, जानिए कितनी हुई फीस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।