विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर ढिल्लों की सड़क दुर्घटना में मौत

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 11 Mar 2016 05:06 PM (IST)

सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से कार के टकराने से चंडीगढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह ढिल्लों की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर सहसपुर क्षेत्र में हुआ।

News Article Hero Image

विकासनगर। सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से कार के टकराने से चंडीगढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह ढिल्लों की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर सहसपुर क्षेत्र में हुआ।
चंडीगढ़ के मनी माजरा निवासी मनिंदर सिंह ढिल्लो (33 वर्ष) पुत्र अंग्रेज ढिल्लो सुबह कार से चंडीगढ़ से देहरादून जा रहे थे। वह कार में अकेले थे और खुद ही ड्राइव कर रहे थे। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला में सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से उनकी कार टकरा गई।
हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें आपातकालीन सेवा 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनिंदर सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। शाम को उनके परिजन भी विकासनगर पहुंच गए।
पढ़ें-पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, नदी में समाया, दो लोगों की मौत