विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घोड़े के दर्द से 'कराहा' सोशल मीडिया, विधायक के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 11:07 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 04:45 PM (IST)

शक्तिमान की टूटी टांग विधायक गणेश जोशी के गले की फांस बन गई है। टांग कैसे टूटी यह अभी जांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। शक्तिमान की टूटी टांग विधायक गणेश जोशी के गले की फांस बन गई है। टांग कैसे टूटी यह अभी जांच का विषय है। लेकिन, घटना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विधायक को दोषी मान लिया गया है। विधायक गणेश जोशी फोटो में डंडा उठाए जरूर नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे यह साबित नहीं हो रहा कि उनके किए गए प्रहार से बेजुबान घायल हुआ। पर, सोशल मीडिया ने इस घटना को क्रूरता करार देते हुए विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया फेसबुक और टिवट्र पर #ganeshjoshi हैज टैग ट्रेंडिंग कर रहा है। इस पर आमजन और पशु प्रेमियों के साथ बॉलीवुड जगत भी सक्रिय है। अभिनेत्री सनी लियोनी, मिनीषा लांबा, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हैज टैग पर तकरीबन 10 हजार से ज्यादा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। भाजपा को घेरने के लिए देशभर से अन्य राजनीतिक दलों के लोग लगातार पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, भाजपा समर्थक भी एक वीडियो वायरल कर विधायक गणेश जोशी को निर्दोष साबित करने का अभियान चलाए हुए हैं। इस मुद्दे पर फेसबुक और ट्विटर पर बहस भी जोर पकड़ रही है। मामले में जो भी अपडेट हो रहा है, सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया जा रहा है।

'यहां जरूर कुछ गलत हुआ है। कैसे एक बेजुबान घोड़े को मारने-पीटने में कुछ भी गलत नहीं लगा। जबकि, घोड़े ने लोगों के लिए कुछ भी गलत नहीं किया।'
-सनी लियोनी, अभिनेत्री

'एक बेकसूर बेजुबान पर अपनी ताकत का इस्तेमाल करना गलत है। ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'
-अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री

'पशु बेजुबान होते हैं। हमें बर्दाश्त करना चाहिए। देहरादून में जो हुआ वह दुखद और शर्मनाक है।'
-आलिया भट्ट, अभिनेत्री

'पुलिस के घोड़े का क्या दोष था। आम आदमी की सेवा में लगे घोड़े के साथ क्रूर व्यवहार किया गया। यह बर्बरता है।'
-मिनीषा लांबा, अभिनेत्री
( ट्विटर अकाउंट की पोस्ट के आधार पर)

पढ़ें:- उत्तराखंड में आज करवट बदलेगा मौसम, वर्षा के हैं आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।