Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीर्थयात्री सतर्क होकर बढ़ा रहे चारधाम की ओर कदम

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jun 2016 09:21 PM (IST)

    मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी नजर आने लगा है। इस कारण आज केदारधाम पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा तीन हजार पर सिमट गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [ जेएनएन] : प्रतिकूल मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी साफ नजर आने लगा है। इसी की परिणति है कि आज केदारधाम पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा तीन हजार पर सिमट गया। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी यही स्थिति रही। बदरीनाथ धाम में जरूर साढ़े नौ हजार यात्रियों ने दर्शन किए।

    PICS: देहरादून में जोरदार बारिश, ओले भी गिरे


    चारधाम यात्रा को लेकर मई आखिर तक जो तेजी देखने को मिल रही थी, वह जून के दूसरे सप्ताह में सिमट सी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यात्री सीमित संख्या में ही चारधाम की ओर डग भर रहे हैं। हां, यह जरूर है कि चारधाम जाने वाले यात्रियों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही और रास्ते भी पूरी तरह दुरुस्त हैं।

    पढ़ें:-पिथौरागढ़ में आसमान से बरसी आफत, बने आपदा से हाला

    चारधाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पर नजर डालें तो बदरीनाथ धाम में शनिवार को यह 9581 रही। केदारनाथ धाम 3115 यात्री पहुंचे, इनमें 1652 पुरुष, 1302 महिलाएं, 160 बच्चे व एक विदेशी पुरुष शामिल है। जबकि, गौरीकुंड से 2245 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। इसी तरह गंगोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 2514 और यमुनोत्री धाम पहुंचने वालों की 1469 रही। चारों धाम अब तक कुल आठ लाख 86 हजार 916 यात्री पहुंच चुके हैं।

    अब तक चारधाम पहुंचे यात्री
    बदरीनाथ : तीन लाख 50 हजार 12
    केदारनाथ : दो लाख 15 हजार 929
    गंगोत्री : एक लाख 95 हजार 948
    यमुनोत्री : एक लाख 25 हजार 28

    पढ़ें:-चारधाम यात्रा में खलल डाल सकता है मौसम, 10 जून को हो सकती भारी बारिश

    खबरें और भी