विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजनौर का शातिर बाइक चोर देहरादून पुलिस ने पकड़ा

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sun, 04 Dec 2016 07:05 AM (IST)

देहरादून पुलिस ने बिजनौर का शातिर चोर पकड़ा है। उसके पास से नौ चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।

News Article Hero Image

डोईवाला, [जेएनएन]: देहरादून में डोईवाला कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी नई बस्ती कुडकावाला डोईवाला में रहने वाले सहजाद पुत्र अफजल को 9 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
एसपी देहात स्वेता चौबे ने कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभियुक्त द्वारा 21 नवंबर को डोईवाला पीएनबी बैंक के बाहर एक मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। इस मामले में तेलीवाला निवासी वाजिद पुत्र शहीद ने मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

पढ़ें: कोतवाली में पुलिस का सम्मान, बाहर लुट गई महिला
उन्होंने बताया कि बीती रात डिग्री कॉलेज डोईवाला के बाहर हाईवे में अभियुक्त को चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भानियावाला जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता बताने के साथ विभिन्न चोरी भी कबूला है। अभियुक्त ने देहरादून से भी दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली।

पढ़ें: सर्राफ भाइयों की दो दुकान से जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

पढ़ें: पुलिस चौकी के सामने खोखे से सब्जियां उठा ले गए चोर