Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में घुसे नकाबपोशों ने महिलाओं से लूटे जेवर, दो दिन बाद आंगन में देखा तो...

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2016 02:31 AM (IST)

    घर में घुसकर पहले बदमाशों ने लूटपाट की और दो दिन बाद घर में ही सारी ज्वैलरी फेंक कर चल दिए। कुछ ऐसा ही अपपटा मामला देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देखन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: घर में घुसकर पहले बदमाशों ने लूटपाट की और दो दिन बाद घर में ही सारी ज्वैलरी फेंक कर चल दिए। कुछ ऐसा ही अपपटा मामला देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देखने को मिला।
    बीती चार अक्टूबर की सुबह को शास्त्रीपुरम में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के प्रशासनिक अधिकारी वेद प्रकाश डिमरी के घर लूट की वारदात हुई थी। उस दौरान वेद प्रकाश की पत्नी व देवरानी घर पर थी।

    पढ़ें-घर में घुसे चोरों ने मैगी बनाई, उड़ाई शराब; फिर तसल्ली से खंगाला सामान
    दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और इन महिलाओं को डराधमका कर सोने व चांदी के जेवरात लूट ले गए। इस संबंध में वेद प्रकाश ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

    पढ़ें- विपदा दूर करने सड़क पर दस कदम चली महिला, वापस मुड़ी तो लुटा बैठी...
    आज सुबह वेद प्रकाश ने पुलिस थाने में फोन किया कि कोई उनके घर के पास लूटी गई ज्वैलरी फेंक गया है। सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश के घर के आंगन की क्यारी में दीवार से सटे गुडहल के पेड के पास से फेंकी गई समस्त ज्वैलरी बरामद कर ली।

    पढ़ें-फोन से कंट्रोल रूम को दी सात लाख चोरी की सूचना, जब सच्चाई आई सामने तो...
    पुलिस के मुताबिक बरामद समस्त ज्वैलरी को देखकर वादी के भाई राजदीप डिमरी की पत्नी नीलम डिमरी ने अपनी बताया। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। प्रतीत हो रहा है कि घर के किसी नजदीकी व्यक्ति ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाद में डर से उसे उनके घर के आंगन में फेंक दिया।
    पढ़ें: छल करके घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी को बंधक बनाकर की लूटपाट

    खबरें और भी

    पढ़ें- पहले पति को छोड़ा, फिर रचाई दूसरी शादी; अब दूसरा पति शादी की फिराक में..