विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा 23 को अल्मोड़ा में

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 11:04 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 21 Dec 2016 07:20 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 23 दिसंबर को दून के बजाय अल्मोड़ा में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: लंबी कवायद के बाद आखिरकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। राहुल 23 दिसंबर को दून के बजाय अल्मोड़ा में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल की जनसभा की तैयारी को छह सदस्यीय समिति गठित की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर छाया कुहासा छंट गया है। बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने 23 दिसंबर को दून या राज्य के अन्य स्थान पर राहुल की रैली की संभावना जताई थी।

पढ़ें-नोटबंदी कालाधन नहीं गरीबों को मिटाने की स्कीम: अंबिका सोनी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी दून में इस जनसभा को परेड मैदान में कराने के लिए हाथ-पांव मार रही थी। राहुल के दौरे को लेकर अनिश्चितता पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कहा था कि यह कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा।

पढ़ें-कांग्रेस में टिकट को मारामारी, शक्ति प्रदर्शन के साथ सिफारिश भी
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी 23 दिसंबर को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, पूर्व विधायक करन महरा, खजान पांडेय, मोहन पाठक, सुषमा किरन व अमित जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त सभी पदाधिकारी 20 दिसंबर तक अल्मोड़ा पहुंचकर स्थानीय नेताओं के साथ जगह-जगह तैयारी बैठकें करेंगे।
पढ़ें-कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार का ऐलान, धनोल्टी से लड़ेंगे चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।