विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंधी से यात्रा पंजीकरण काउंटर का टैंट उड़ा, कामकाज प्रभावित

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 19 May 2017 06:00 AM (IST)

चार धाम यात्रा के संचालन केंद्र बस टर्मिनल कंपाउंड में बीती रात आई आंधी और तूफान से व्यवस्था प्रभावित हो गई। आंधी के दौरान पंजीकरण काउंटर के पास यात्रियों के लिए लगा टेंट गिर गया।

आंधी से यात्रा पंजीकरण काउंटर का टैंट उड़ा, कामकाज प्रभावित
आंधी से यात्रा पंजीकरण काउंटर का टैंट उड़ा, कामकाज प्रभावित

ऋषिकेश, [जेएनएन]: चार धाम यात्रा के संचालन केंद्र बस टर्मिनल कंपाउंड में बीती रात आई आंधी और तूफान से व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज आंधी के दौरान पंजीकरण काउंटर के पास यात्रियों के लिए लगा टेंट गिर गया।

पूरे कंपाउंड की बिजली गुल होने से परिवहन निगम के कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो गया। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नेतराम ने बताया कि बिजली ना होने से डिपो की ऑनलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई है।  

बीटीसी में सुबह से ही पंजीकरण के लिए श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए हैं। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम की ओर से सुबह करीब 2000 श्रद्धालुओं का विभिन्न धामों के लिए पंजीकरण किया गया। फोटो मेट्रिक पंजीकरण में ऋषिकेश केंद्र में अब तक सर्वाधिक 11 सौ लोगों ने पंजीकरण कराया है। 

यहां से विभिन्न धामों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सामने बसों की किल्लत बनी हुई है। सुबह के लिए संयुक्त रोटेशन के पास डेढ़ सौ बसों की एडवांस बुकिंग थी। इसके विपरीत श्रद्धालुओं को 130 बस ही अब तक उपलब्ध हो पाई है। कुमाऊं मंडल की बस भी धीरे धीरे यहां पहुंच रही है। परिवहन निगम ने दो बसें दो धाम और 10 बसें बदरीनाथ के लिए भेजी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः मिलम ग्लेशियर के बेस कैंप में फंसे चार सौ पर्यटक

यह भी पढ़ें: भारी बारिश नैनीताल में लाई मुसीबत, सड़क पर आया मलबा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः पारे ने छुड़ाया पसीना, मैदान के साथ पहाड़ भी तपे