विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: आठ घंटे बंद रहा ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 09:38 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां बरकरार हैं। ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग डौर गांव के पास करीब आठ घंटे बाधित रहा। इस दौरान बड़े वाहनों को भद्रकाली में रोकना पड़ा।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां बरकरार हैं। भूस्खलन के चलते मार्गों के खुलने व बंद होने का क्रम बना हुआ है। ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग डौर गांव के पास करीब आठ घंटे बाधित रहा। इस दौरान बड़े वाहनों को भद्रकाली में रोकना पड़ा।

वहीं, पौड़ी जिले में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा मार्ग पर मलेलगांव के पास मार्ग बंद होने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूबे के पर्वतीय इलाकों में भी दो दर्जन के करीब संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं।

पढ़ें: देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी
दूसरी ओर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। नैनीताल और देहरादून जिलों में कुछ जगह भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

पढ़ें: उत्तराखंड: मौसम की बेरुखी से मुख्यमंत्री रावत भी हुए दो-चार
सोमवार रात जोरदार बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर डौरगांव के पास भारी मलबा आ गया। इसके चलते रात 11 बजे इस स्थान पर मार्ग बाधित हो गया। इसका पता तब चला, जब ऋषिकेश से यात्री वाहन रवाना हुए।

पढ़ें: उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त
इसके बाद छोटे वाहनों वाया पीटीसी निकाला गया, जबकि बड़े यात्री वाहन और भारी वाहनों को भद्रकाली में रोक लिया गया। सुबह करीब सात बजे मलबा हटाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया।
वहीं, यमकेश्वर क्षेत्र की बड़ी आबादी को जोडऩे वाला लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा मार्ग भी सोमवार रात मलेलगांव के पास मलबा आने से बंद हो गया। यह मार्ग सुबह नौ बजे खुल पाया।

पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम का सितम बरकरार, 59 संपर्क मार्ग बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।