विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी: थोड़े बदले हालात, सोमवार से आस

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 23 Dec 2016 12:50 PM (IST)

बैंक शाखाओं में अभी भी नकदी की कमी बनी हुई है और निर्धारित सीमा 24 हजार से कम ही भुगतान किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन सोमवार तक आरबीआइ से और पैसा पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: शहर में स्थित बैंक शाखाओं और एटीएम का नजारा गुरुवार को थोड़ा बदला-बदला नजर आया। हर जगह अन्य दिनों के मुकाबले कतारें आधे से भी कम नजर आईं। प्रमुख एटीएम के बाहर बामुश्किल दस से 12 लोग ही थे तो कुछ एटीएम पर महज दो-चार लोग ही मंडराते नजर आए।

अलबत्ता लोगों को नकदी के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ा, जबकि नोटबंदी के बाद से कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। हालांकि, बैंक शाखाओं में अभी भी नकदी की कमी बनी हुई है और निर्धारित सीमा 24 हजार से कम ही भुगतान किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन सोमवार तक आरबीआइ से और पैसा पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं। जिसके बाद आमजन को काफी हद तक राहत मिलने की आसार हैं।


पढ़ें: नोटबंदी से रुकी पेंशन, ग्रामीणों को पचास दिन पूरे होने का इंतजार
पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल खोसला ने बताया कि तीन से चार दिनों में सभी एटीएम चालू कर दिए जाएंगे। पीएनबी के 60 फीसद से अधिक एटीएम में गुरुवार को पैसा डाला गया। आरबीआइ से पैसा आने के बाद हालात में और सुधार आएगा। दरअसल, बाजार में नई करेंसी का थोड़ा फ्लो भी बढ़ा है। इसलिए अब लोग नई करेंसी भी बैंकों में जमा कराने लगे हैं। इससे भी थोड़ी राहत मिल रही है।


पढ़ें: पांच हजार से ज्यादा नकदी पर बैंक अफसरों की सवालों की बौछार
उधर, एसबीआइ ईसी रोड शाखा के प्रबंधक हरीश कुमार रवि का कहना है कि एटीएम में पैसा नहीं डाल पा रहे हैं, लेकिन ग्राहकों को निकासी की अधिकतम सीमा 24 हजार तक भुगतान किया जा रहा है। आरबीआइ से नकदी प्राप्त होने के बाद शाखाओं के साथ ही सभी एटीएम में कैश उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
पढ़ें: देहरादून में कारोबारी के पास मिली 80 हजार की नई करेंसी