विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में हिम्‍मत है तो हमें जेल भेजकर दिखाओ : हरीश रावत

By sunil negiEdited By:
Updated: Sun, 17 Apr 2016 01:51 PM (IST)

उत्‍तराखंड में राजनीतिक उथल-पथल के बाद अब जुबानी जंग तेज हो चली है। सत्‍ता गंवाने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है तो भाजपा भी पलटवार करने देरी नहीं लगा रही।

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक उथल-पथल के बाद अब जुबानी जंग तेज हो चली है। सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है तो भाजपा भी पलटवार करने देरी नहीं लगा रही। इसी कड़ी में बड़े नेताओं के बीच वाक युद्ध चरम पर पहुंचने लगा है। आज यह नुमायां भी हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में अगर दम है तो वो दो काम करके दिखाए। पहला विधानसभा को भंग करें, दूसरा हमें जेल भेजकर दिखाओ। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अनैतिक सरकार थोपने के लिए राष्ट्रपति शासन को एक औजार के रूप में प्रयोग किया है।

उधर, भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व सीएम हरीश रावत के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमने तो कहा नहीं जेल भेजो। अगर हरीश को जेल जाने का डर है तो जाएंगे। साथ ही कहा अगर उनको ऐसा डर है तो भयभीत आदमी को खतरा होता ही है।
पढ़ें:-भाजपा की 'भ्रष्टाचार हटाओ, उत्तराखंड बचाओ' जन जागरण यात्रा हरकी पैड़ी से शुरू