विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा में मिल रहे नालों पर श्रीश्री रविशंकर ने जताई चिंता

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 06 Nov 2017 08:33 AM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 08:55 PM (IST)

श्रीश्री रविशंकर ने तीर्थनगरी में गंगा में मिलने वाले नालों से बढ़ते गंगा प्रदूषण पर चिंता जताते हुए इस पर प्रभावी काम किया जाना चाहिए।

गंगा में मिल रहे नालों पर श्रीश्री रविशंकर ने जताई चिंता
गंगा में मिल रहे नालों पर श्रीश्री रविशंकर ने जताई चिंता

ऋषिकेश, [जेएनएन]: आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर के ऋषिकेश प्रवास के दौरान टिहरी सांसद सहित कई विशिष्ट लोगों ने उनसे मुलाकात कर पर्यावरण व स्वच्छता के मुद्दे पर चर्चा की। श्रीश्री रविशंकर ने तीर्थनगरी में गंगा में मिलने वाले नालों से बढ़ते गंगा प्रदूषण पर चिंता जताते हुए इस पर प्रभावी काम किया जाना चाहिए।

प्रेमाश्रय आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से रविवार को टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मुलाकात कर पर्यावरण व स्वच्छता से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान श्रीश्री रविशंकर ने चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री पूरे देश में भारत स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।

गंगा की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे योजना पर काम चल रहा है, मगर गंगा में मिल रहे गंदे नाले गंगा की स्वच्छता में बाधक बन रहे हैं। संबंधित विभागों और प्रशासन को इस पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस दौरान सारथी संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष व स्वच्छता के  ब्रांड एंबेस्डर पं. रवि शास्त्री ने श्रीश्री को गोमुख का जल कलश भेंट किया। 

यह भी पढ़ें: मंत्रालय बदलने से लटकी नमामि गंगे की 2200 करोड़ की डीपीआर

यह भी पढ़ें: तो अनुभवहीन खेवैय्या पार लगाएंगे नमामि गंगे की नैय्या 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।