विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के शुभम गौड़ खेलेंगे मिनी फुटबाल वर्ल्‍ड कप

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 28 Sep 2017 09:59 PM (GMT+05:30)

मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले शुभम गौड़ का चयन नार्थ अफ्रीका के ट्यूनीशिया में होने वाले मिनी फुटबाल वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय मिनी टीम में चयन हुआ है।

उत्तराखंड के शुभम गौड़ खेलेंगे मिनी फुटबाल वर्ल्‍ड कप
उत्तराखंड के शुभम गौड़ खेलेंगे मिनी फुटबाल वर्ल्‍ड कप

देहरादून [जेएनएन]: उत्तराखंड का एक और होनहार अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले शुभम गौड़ का चयन नार्थ अफ्रीका के ट्यूनिशिया में होने वाले मिनी फुटबाल वल्र्ड कप के लिए भारतीय मिनी टीम में चयन हुआ है।

शुभम उत्तरकाशी जिले के कंडारी गोडर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेश प्रसाद गौड़ मुंबई में अपना कारोबार करते हैं। इसलिए शुभम का बचपन मुंबई में ही बीता। 

वाशी के मोतीलाल झुनझुनवाला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करने वाले शुभम फिलहाल महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। डिफेंडर शुभम ने पिछले साल महाराष्ट्र के लिए फुटसल प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके अलावा सितंबर के पहले सप्ताह में मुंबई में आयोजित मिनी फुटबाल नेशनल चैंपियनशिप में मुंबई की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

इस प्रतियोगिता में मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिनी फुटबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से शुभम का चयन नार्थ अफ्रीका में छह से 15 अक्टूबर तक होने वाले मिनी वल्र्ड कप के लिए भारतीय मिनी टीम में चयन हुआ है। 

पांच अक्टूबर को शुभम टीम के साथ नार्थ अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान शुभम ने बताया कि इस मिनी वल्र्ड कप का आयोजन वल्र्ड मिनी फुटबाल फेडरेशन (डब्ल्यूएमएफ) की ओर से कराया जा रहा है। बताया कि उत्तराखंड में उनके नाना व परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। इसलिए उन्हें उत्तराखंड आना बहुत पंसद है।

यह भी पढ़ें: फुटबाल में राहुल और नितेश के आगे कैंट ब्ल्यूज नतमस्तक

यह भी पढ़ें: स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून, चंपावत और नैनीताल अंतिम चार में 

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर ऋषि धवन टीम इंडिया के लिए रणजी में करेंगे मेहनत