यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दून में स्वाइन फ्लू के छह और संदिग्ध आए सामने
स्वाइन फ्लू का कहर थमता नहीं दिखाई दे रहा है। जनपद देहरादून में पिछले दो दिन में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध छह नए मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कि ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: स्वाइन फ्लू का कहर थमता नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीमारी के लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। जनपद देहरादून में पिछले दो दिन में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध छह नए मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं।
जनपद देहरादून में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी से अब तक कुल 106 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 34 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें आठ मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। जुलाई में इसके सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
बीते दो दिन में दून के विभिन्न अस्पतालों में छह मरीजों को भर्ती किया गया है। जिनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तारा चंद पंत ने बताया कि अभी तक 34 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिनमें 24 मरीज दून के हैं। जबकि छह अन्य जनपदों और बाकी अन्य राज्य से हैं। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें: पांच से कम और 40 से अधिक उम्र वालों पर स्वाइन फ्लू का वार
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू और डेंगू का डबल अटैक
यह भी पढ़ें: देहरादून में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत