Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड की चोटियों पर आज फिर हिमपात के आसार

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 06:55 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सूबे में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। पांच जिलों में हल्की वर्षा और ढाई हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की ...और पढ़ें

    उत्‍तराखंड की चोटियों पर आज फिर हिमपात के आसार
    उत्‍तराखंड की चोटियों पर आज फिर हिमपात के आसार

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हुए हल्के हिमपात से इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सूबे में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। पांच जिलों में हल्की वर्षा और ढाई हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।

    सूबे में आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी सुबह से ही बनी थी, लेकिन बदरा शांत रहे। अलबत्ता, पिथौरागढ़ जिले में शाम के वक्त मेघों की आवक घनी हुई और फिर ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से अभी भी रुठे हैं बदरा

    मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के फलस्वरूप मौसम करवट बदलेगा। कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब सर्द हवा का वार, लुढ़केगा पारा यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्फबारी से 20 हजार आबादी का जीवन संकट में