विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 17 Nov 2017 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 08:55 PM (IST)

शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है।

बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। उच्च हिमालय में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कने लगा है। शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फ गिरने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा रहा। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानों में भी नजर आने लगा है। मैदानी शहरों में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। हवा में भी ठंडक महसूस की जा रही है। देहरादून, रुड़की और हरिद्वार में पारे में गिरावट दर्ज की गई। रुड़की और हरिद्वार में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया। 

 मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी हवा में द्रोणी और पंजाब व हरियाणा में बने सर्कुलेशन के मेल से उत्तराखंड में हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

 

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ और केदारानाथ समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।