विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्घाटन के बगैर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर जाने लगे विधानसभा अध्यक्ष

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 02:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 08:46 PM (IST)

एम्स लिए देहरादून से बस सेवा का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष अधिकारियों पर ऐसे नाराज हुए कि उद्घाटन के ...और पढ़ें

उद्घाटन के बगैर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर जाने लगे विधानसभा अध्यक्ष
उद्घाटन के बगैर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर जाने लगे विधानसभा अध्यक्ष

ऋषिकेश, [जेएनएन]: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से देहरादून तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा का शुभारंभ करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल अधिकारियों से इतने नाराज हुए कि उद्घाटन के बगैर ही जाने लगे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को खरी-खोटी भी सुनाई। 

परिवहन निगम की ओर से देहरादून से ऋषिकेश एम्स आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए बस सेवा शुरू की गई। आज सुबह प्रातः 10:00 बजे बस सेवा का उद्घाटन कार्यक्रम तय था। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष जब बस सेवा का उद्घाटन करने पहुंचे तो मौके पर कोई तैयारी नहीं थी। टेंट और कुर्सी मंगाई गई, लेकिन लगाई नहीं गई। 

उन्होंने कहा कि जब मैं स्वयं एक घंटा देर से आ रहा हूं और तुम्हारी तैयारी फिर भी पूरी नहीं है, इसे क्या समझा जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक पवन मेहरा को खरी खोटी सुनाई। विधानसभा अध्यक्ष ने मौके से ही रोडवेज के महाप्रबंधक से फोन पर बात की। विधानसभा अध्यक्ष इतने नाराज हुए कि उन्होंने बस सेवा का उद्घाटन करने से इंकार कर दिया। किसी तरह से परिवहन निगम के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाया। बस सेवा का उद्घाटन करने के बाद बिना संबोधित किए विधानसभा अध्यक्ष चले गए। 

मौके पर एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक टीकाराम ,सभासद कविता शाह व शिव कुमार गौतम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: शीर्ष नेतृत्व के उत्तराखंड दौरों से भाजपा गदगद

यह भी पढ़ें: सांसद गढ़वाल भुवन चंद्र खंडूड़ी के फेक अकाउंट से सियासत में उबाल

यह भी पढें: अब तबादलों के लिए नहीं लगानी पड़ेगी गुहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।