विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओलंपियन मनीष रावत को गोद लेगा स्पोटर्स कॉलेज

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 08:53 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:55 AM (GMT+05:30)

खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रियो ओलंपिक की 20 किमी वॉक में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड पुलिस के पहले ओलंपियन मनीष रावत को स्पोटर्स कॉलेज गोद लेगा।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: रियो ओलंपिक की 20 किमी वॉक में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड पुलिस के पहले ओलंपियन मनीष रावत को स्पोटर्स कॉलेज गोद लेगा। यह जानकारी देते हुए खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि स्पोटर्स कॉलेज में मनीष को सभी खेल सुविधाएं व ट्रेनिंग खेल विभाग की ओर से दी जाएगी। रविवार को खेल मंत्री ने मनीष रावत को सम्मानित किया।

विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मनीष के ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है और वह आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बताया कि ऐसे उदीयमान एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता व सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मनीष के रियो में अच्छे प्रदर्शन के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जो उन्हें जल्द मुहैया करा दी जाएगी।

पढ़ें:-उत्तराखंड में सिर्फ टीमें भेजने तक समिति खेल संघ

उन्होंने बताया कि मनीष रावत को स्पोटर्स कॉलेज में ट्रेनिंग लेते देख अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जिसका आगे चलकर प्रदेश को लाभ मिलेगा। इस मौके पर महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, कोच अनूप बिष्ट, अमित सूरी आदि मौजूद रहे।

पढ़ें:-उत्तराखंड: औपचारिकता बना हॉकी के जादूगर का जन्मदिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।