Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2016 11:50 AM (IST)

    देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में दैनिक जागरण की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विकासनगर, [जेएनएन]: दैनिक जागरण की पहल पर आज जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्र छात्राओं के अलावा ग्रामीण, पछवादून विकास मंच कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।


    संगोष्ठी में शिक्षक अतुल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करने पर जीवन है। पौधों को लगाने से पर्यावरण संतुलित रहने के साथ ही मानव मन में आध्यात्मिक प्रवृत्ति भी जागती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। अगर ज्यादा न लगा पाएं तो एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण भी करें।

    पढ़ें:-पौधरोपण की राह में चुनौतियों की भरमार

    वक्ताओं ने कहा कि हरियाली में मानव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता है, जिसका दीर्घकालीन प्रभाव समाज पर पड़ता है। वातावरण शुद्ध रहने से मानव के अंदर नयी ऊर्जा का संचार होता है, दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं। कुरीतियां व विकृतियां समाप्त होती हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में छात्र छात्राएं, ग्रामीण व मंच कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पढ़ें:-दैनिक जागरण का 'मिशन एक करोड़ पौधे' अभियान का शुभारंभ आज