यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तपने लगे पहाड़, रुद्रप्रयाग में पारा 34 डिग्री पहुंचा
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में रुद्रप्रयाग सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग् ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: देश के अन्य भागों की तरह उत्तराखंड में भी पारे की उछाल जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में रुद्रप्रयाग सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में भी मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं आने वाला।
शुक्रवार को चार धामों में बर्फबारी के बावजूद शनिवार को पारा एक बार फिर चोटी की ओर अग्रसर होने लगा है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया।
पौड़ी और उत्तरकाशी जैसे शहरों में पारा 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है, जबकि ऋषिकेश में 38 डिग्री। वहीं हरिद्वार में यह 39 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी देहरादून में पारा 35 डिग्री को पार कर गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 अपै्रल से वर्षा की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: देहरादून में पांच दिन में पांच डिग्री चढ़ा पारा, फिर बढ़ेगी गर्मी
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में फुहारें