Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष पद लेने में तिग्मांशु धूलिया ने जताई असमर्थता

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2016 05:00 AM (IST)

    प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं कलाकार तिग्मांशु धूलिया ने उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष का पद ग्रहण करने में असमर्थता जताई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं कलाकार तिग्मांशु धूलिया ने उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष का पद ग्रहण करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति और अपनी नियुक्ति को लेकर गलत निहितार्थ निकाले जाने की आशंका का हवाला देते हुए सरकार से उनकी इस पद पर की गई नियुक्ति निरस्त करने का अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने बिना किसी पद के भी उत्तराखंड को सहयोग करते रहने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।

    प्रदेश सरकार की ओर से हाल में में प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अवस्थापना विकास, शूटिंग स्थलों का निर्माण व फिल्म निर्माण व पर्यटन के महत्व को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड विकास परिषद का गठन किया गया है। इसमें प्रसिद्ध फिल्मकार व कलाकार तिग्मांशु धूलिया को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया था।

    सरकार को झटका उस समय लगा जब फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने इस पद को ग्रहण करने में असमर्थता जता दी। एक पत्र जारी कर उन्होंने कहा कि उन्हें इस पद पर नियुक्त किए जाने की सूचना गैर सरकारी स्रोतों से मिली है। उनसे इस नियुक्ति को लेकर कोई सरकारी सूचना नहीं मिली है।

    पढ़ें:-मीत ब्रदर्स में तलवारबाजी करती नजर आएंगी उर्वशी रौंतेला

    उन्होंने कहा कि इस पद पर नियुक्त कर सरकार ने जो उन्हें सम्मान दिया, उसके वे शुक्रगुजार हैं लेकिन प्रदेश के संवेदनशील माहौल और इस नियुक्ति के गलत निहितार्थ निकाले जाने की आशंका के मद्देनजर वे इस पद को लेने में संकोच कर रहे हैं। ऐसे में उनकी परिषद के उपाध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति निरस्त कर दी जाए। उधर, परिषद में नियुक्त गए गए अन्य सदस्य व फिल्मकार मनीष वर्मा ने अपनी वरिष्ठता को नजरंदाज किए जाने के कारण यह पद लेने से इन्कार कर दिया है।

    पढ़ें:-फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक