विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छुट्टियां मनाने दून पहुंची बॉलीवुड की बोल्‍ड हीरोइन उर्वशी रौतेंला

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 06 Aug 2016 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 03:00 AM (IST)

बॉलीवुड फिल्‍म ग्रेट ग्रांड मस्‍ती की अदाकारा और उत्‍तराखंड निवासी उर्वशी रौंतेला दून पहुंची। वे छुट्टियां मनाने पहुंची।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: उत्तराखंड की वादियों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फेम उर्वशी रौतेला बोल्ड सीन को चुनौती मानती हैं। छुट्टियां बिताने दून पहुंची उर्वशी ने कहा कि 'फिल्म ग्रेट ग्रेंड मस्ती में मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया।'
देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में उर्वशी ने कहा बॉलीवुड में अपनी परफार्मेंस से मैं संतुष्ट हूं। कहा कि उन्हें जो भी ब्रेक मिला उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया। मूल रूप से पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली मिस इंडिया अर्थ रह चुकीं उर्वशी ने कहा कि पहाड़ की बेटी के लिए बॉलीवुड में मुकाम हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं था।

पढ़ें: पर्यटकों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी मसूरी


'ग्रेट ग्रेंड मस्ती में अपने किरदार का जिक्र करते हुए उन्होंने इस फिल्म से काफी-कुछ सीखने का मिला है। कहा कि आने वाली फिल्मों में उनके गंभीर और भावनात्मक किरदार भी सामने आएंगे। उर्वशी ने कहा कि अब उनके पास फिल्मों के अच्छे ऑफर हैं और जल्द ही कई बड़े बैनरों की फिल्मों में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों के लिए अच्छा माहौल है। कोशिश रहेगी कि उत्तराखंडी सिनेमा के लिए भी सकारात्मक प्रयास किए जाएं। इस दौरान अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला भी साथ थी।

पढ़ें: मसूरी में 1914 में अस्तित्व में आया था उत्तर भारत का पहला सिनेमा हॉल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।