विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड विधान सभा में विधायक जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष का हंगामा

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 19 Mar 2016 05:20 AM (IST)

आज उत्‍तराखंड विधान सभा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायकों ने कहा कि इस तरह की गिरफ्तारी की उचित नहीं है।

News Article Hero Image

देहरादून। आज उत्तराखंड विधान सभा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायकों ने कहा कि इस तरह की गिरफ्तारी की उचित नहीं है।
आज सुबह विधान सभा सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक एमएलए जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में स्पीकर गोविंद जोशी से मिले। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने एमएलए की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया।

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने बोला, करीब सौ लोग सिविल ड्रेस में आए और एमएलए गणेश जोशी को उठाकर ले गए। उन्होंने कहा सदन चल रहा है, ऐसे में स्पीकार की अनुमति के बिना गिरफ्तारी कैसे हो सकती है। इस पर स्पीकर गोविंद कुंजवाल ने कहा कि गंभीर आरोपों में स्पीकर की अनुमति की जरूरत नहीं होती है।

पढ़ें-उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल, गिर सकती है कांग्रेस सरकार

भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इस तरह की गिरफ्तारी होना उचित नहीं। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने बोला 302 के अपराधी प्रदेश में खुलेआम घुम रहे हैं। जोशी की गिरफ्तारी को सरकार इतनी उतावली क्यों है। सदन की कार्यवाही को सदन में तलब करने की मांग की गई, जिसे स्पीकर ने ठुकरा दिया। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई।

विपक्ष स्पीकर के कहने पर शांत हो गया। वहीं, इससे पहले आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपाई राज्यपाल केके पॉल और डीजीपी बीएस सिद्धू से मिले। इस दौरान भाजपाइयों ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया ।
पढ़ें:-पुलिस के घोड़े की टांग तोड़ने के मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार