Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्‍ली में हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के शटलरों ने जीते चार पदक

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2016 10:07 AM (IST)

    दिल्‍ली में हुए ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की बालिका शटलरों ने एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की बालिका शटलरों ने एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते।
    दिल्ली में आयोजित हुए टूर्नामेंट में उत्तराखंड की अनुपमा उपाध्याय ने अंडर-13 बालिका वर्ग में एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। एकल वर्ग के फाइनल में उप्र की तनीषा सिंह ने अनुपमा उपाध्याय को 21-17 व 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अनुपमा को रजत से संतोष करना पड़ा।

    पढ़ें: शतरंज चैपियनशिप में पांचवे राउंड तक एसजीआरआर आगे
    युगल वर्ग के सेमीफाइनल में अनुपमा व अवंतिका को उप्र की तनीषा सिंह व शिवांगी सिंह की जोड़ी ने 22-20 व 21-12 से हराया। अनुपमा व अवंतिका को कांस्य पदक मिला। बालिका अंडर-15 युगल वर्ग में उत्तराखंड की अदिति भट्ट को कांस्य पदक मिला। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने यह जानकारी दी।

    पढ़ें: उत्तराखंड के आर्यमान और हिमाचल के धनंजय बने टेनिस विजेता

    पढ़ें: सहरन, जसपाल और ऋषि ने बॉक्सिंग मुकाबले जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश

    पढ़ें:-नैनीताल बना अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन

    पढ़ें: देहरादून में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहसपुर ने जीती ट्रॉफी