Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदला मौसम, बद्रानीथ सहित गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों में हिमपात

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 17 Sep 2017 08:48 PM (IST)

    उत्तराखंड में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। सोमवार से बंद यमुनोत्री हाईवे अभी तक नहीं खोला जा सका। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों म ...और पढ़ें

    बदला मौसम, बद्रानीथ सहित गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों में हिमपात
    बदला मौसम, बद्रानीथ सहित गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों में हिमपात

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली। उत्तरकाशी, पौड़ी व देहरादून में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई। वहीं, अन्य इलाकों में बादल छाए हैं। उत्तरकाशी में ओजरी गांव के निकट पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते युमनोत्री हाईवे अभी भी खोला नहीं जा सका। वहीं, बदरीनाथ सहित गंगोत्री व यमुनोत्री की ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ। 

    उत्तरकाशी में ओजरी गांव के निकट पहाड़ी से लगातार पत्थर से रहे हैं। इससे युमनोत्री हाईवे सोमवार की शाम से बंद पड़ा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड के साथ ही गंगोत्री यात्रा सुचारु है। वहीं, कुमाऊं मंडल में भी हल्के बादल छाए हैं।  

    मौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बूंदाबांदी से दून के तापमान में कमी दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    यह भी पढ़ें: बारिश थमने पर भी कम नहीं हुई मुसीबत, यमुनोत्री हाईवे बंद

    यह भी पढ़ें: अब बदरीनाथ हाईवे में भूस्खलन से जल्द मिलेगा छुटकारा 

    यह भी पढ़ें: मानसून का आगमन व विदाई खतरनाक, सचेत रहने की जरूरत

    खबरें और भी