विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में अगले 36 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 19 Jun 2016 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2016 07:00 AM (IST)

मानसून के आगमन में भले ही अभी कुछ वक्त हो, लेकिन प्री-मानसूनी फुहारें सूबे को लगातार भिगोती रहेंगी।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: मानसून के आगमन में भले ही अभी कुछ वक्त हो, लेकिन प्री-मानसूनी फुहारें सूबे को लगातार भिगोती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज सूबे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि 20 जून से भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

पढ़ें:- नैनीताल के बगड़ गांव में फटा बादल, भारी नुकसान
सूबे में इन दिनों बदरा राज्य को भिगो रहे हैं और यह क्रम लगातार जारी है। कहीं हल्की तो कहीं जोरदार फुहारें पड़ रही हैं। इससे गर्मी और उमस से राहत तो मिली है, लेकिन भारी बारिश चेतावनी भी बनकर आई है।
देहरादून में कल से ठीकठाक बारिश हुई। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जनपदों में भी वर्षा हुई। द्वाराहाट में अतिवृष्टि से दो घर ध्वस्त हो गए। शुक्र यह रहा कि जनहानि बच गई। वहीं, आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी है और मौसम विभाग ने इनके अभी और तेज बरसने की उम्मीद भी जताई है।
PICS: देहरादून में जोरदार बारिश, ओले भी गिरे
सूबे से गुजरेगा पश्चिमी विक्षोभ
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया है कि वर्तमान में नमी ठीकठाक मिल रही है और आज से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सूबे से गुजरेगा। ऐसे में आज अनेक स्थानों हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 से 22 जून तक कहीं-कहीं विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है।

वक्त पर ही रहेगा मानसून
मानसून ने बिहार और झारखंड में दस्तक दे दी है। अब उत्तराखंड में भी इसके वक्त पर रहने की संभावना है। विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून और जून का अंतिम सप्ताह है। जैसे संकेत मिल रहे हैं, उससे उम्मीद है कि उत्तराखंड में मानसून वक्त पर ही रहेगा।

पढ़ें:-मौसम ने फिर बरपाया कहर, टिहरी में बादल फटने से भारी नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।