विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में मिली महिला का अर्धनग्‍न लाश, एक शर्ट खोलेगी हत्‍या का राज

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2016 07:10 AM (IST)

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। इस हत्‍या का राज एक शर्ट खोलेगी।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी खालसा में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जंगल में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। इस हत्या में सफेद रंग की शर्ट अहम है जो हत्या का राज खोलेगी।
दिल्ली हाइवे से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर जंगल में स्थित चंद्रबनी खालसा के जंगल में एक युवक महिला को साइकिल से लेकर पहुंचा। यहां दोनों झाड़ियों में चले गए। थोड़ी देर बाद महिला की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आवाज सुन पास के मैदान में फुटबाल खेल रहे कुछ बच्चों ने समझा कि कोई पेड़ से नीचे गिर गया है।

पढ़ें: मां ने बेटे की हत्या को दिया लूट का रूप, जानिए कैसे आई पकड़ में
वह झाड़ियों के पास पहुंचे तो बच्चों ने वहां से सफेद शर्ट पहने एक युवक को भागते देखा। बच्चों ने झाड़ियों में जाकर देखा कि महिला अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी है और गला शर्ट से कसा हुआ है। बच्चे चिल्लाते हुए गांव में पहुंचे और लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया।
चंद्रबनी खालसा के प्रधान भगवान सिंह बिष्ट ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह, एएसपी तृप्ति भट्ट समेत दस थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक जंगल के रास्ते गायब हो चुका था।

पढ़ें: एक शिकायत पर नौकर ने मालकिन को मौत के घाट उतारा
साइकिल छोड़ भागा युवक
बच्चों के आ जाने के बाद युवक अपनी साइकिल भी छोड़ गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा मौके से तीन बोतलें भी मिली हैं, जिसमें केरोसिन, थिनर और फिनायल रखा हुआ था।
शर्ट पहुंचाएगी कातिल तक
पुलिस को महिला के गले बंधी मिली शर्ट पर एक फार्मा कंपनी का लोगो मिला है। यह कंपनी सेलाकुई, लाल तप्पड़ और डोईवाला में है। एसएसपी ने तीनों कंपनियों से सोमवार सुबह नदारद रहे कर्मियों की सूची मांगी है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक या तो इन कंपनियों में काम करता है या किसी का जानने वाला है।

यहां देखें वीडियो: नौकर के सिर हुआ खून सवार, मालकिन को उतारा मौत के घाट
झाड़ियों में पत्तों पर मिला खून
महिला ने खुद को बचाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया, इस दौरान युवक को भी चोट लग गई। पुलिस को झाड़ियों से बाहर निकलने के रास्ते पर कई जगह पत्तों व घास पर खून की बूंदें गिरी मिली हैं। जिन्हें फोरेसिंक टीम ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

पढ़ें: पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।