विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर युवती से किया दुष्‍कर्म, विरोध करने पर की पिटाई

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:16 AM (IST)

देहरादून में एक युवती से दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर में घुसकर युवती से किया दुष्‍कर्म, विरोध करने पर की पिटाई
घर में घुसकर युवती से किया दुष्‍कर्म, विरोध करने पर की पिटाई

देहरादून, [जेएनएन]: पटेलनगर निवासी युवती ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि आरोपी उसे पहले से परेशान करता रहता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली है और दून में पटेलनगर थाना क्षेत्र में अपनी बहन के साथ रहती है। दोनों बहनें यहां किराये पर रहती हैं और एक कंपनी में काम करती हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में उसके चाचा के यहां रहने आया एक युवक उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म  

विरोध करने पर युवक ने युवती की पिटाई भी की और किसी से भी घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि युवक अक्सर उसे परेशान करता रहता था। आरोपी युवक भी रुद्रप्रयाग का रहने वाला है और युवती का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष पटेलनगर रितेश शाह ने बताया कि युवती का मेडिकल कर जांच शुरू कर दी गई है।   

यह भी पढ़ें: दस साल के बच्चे को ले गया कमरे में, करने लगा गंदी हरकत

यह भी पढ़ें: रुड़की में पिता ने दत्तक पुत्री को बनाया हवस का शिकार