विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन बच्चों की मां से युवक ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 17 Aug 2017 09:06 PM (IST)

सेलाकुई क्षेत्र में तीन बच्चों की मां से एक युवक ने दुष्कर्म किया। रात आरोपी युवक ने घर में घुसकर महिला से पहले दुष्कर्म किया फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

तीन बच्चों की मां से युवक ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
तीन बच्चों की मां से युवक ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

विकासनगर, देहरादून, [जेएनएन]: सेलाकुई क्षेत्र स्थित एक बस्ती में तीन बच्चों की मां से एक युवक ने दुष्कर्म किया। रात आरोपी युवक ने घर में घुसकर महिला से पहले दुष्कर्म किया फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सेलाकुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।  

सेलाकुई की एक बस्ती में आरोपी रईस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद ने महिला से दुष्कर्म किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद महिला बच्चों को साथ लेकर रहती थी। 

महिला ने पहले अस्पताल में काम किया फिर फैक्ट्रियों में नौकरी की। इसी दौरान उसकी मुलाकात रईस मोहम्मद से हुई, जिसका फायदा उठाकर रईस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी के अनुसार महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई और फिर दुष्कर्म किया। आरोपी प्राइवेट बस चालक है, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: घर में अकेली बच्ची से करने लगा छेड़छाड़, तभी पहुंच गई मां

यह भी पढ़ें: बाजपुर में दो युवतियों से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा