विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के दो दिन पहले बदला युवती का मन, नए को छोड़ पुराने प्रेमी संग फरार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 12:21 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Feb 2017 06:05 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवती शादी के दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हो गए। इससे घर में ...और पढ़ें

शादी के दो दिन पहले बदला युवती का मन, नए को छोड़ पुराने प्रेमी संग फरार
शादी के दो दिन पहले बदला युवती का मन, नए को छोड़ पुराने प्रेमी संग फरार

रुड़की, [जेएनएन]: कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक कॉलोनी से एक युवती शादी से दो दिन पहले ही फरार हो गई। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक कॉलोनी में पांच फरवरी को एक युवती की बरात सहारनपुर से आनी थी। शादी के कार्ड वितरित हो चुके है। सभी सामान की खरीदारी कर चुके है। इसके अलावा बरात के स्वागत की भी तैयारियां चल रही थी। बताया जाता है कि युवती इस शादी से नाखुश थी।

उसका पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गये। सारी तैयारियां धरी रह गई। उन्होंने युवक के परिजनों से भी संपर्क साधा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच परिजन कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: घर से ट्यूशन को निकली छात्रा बैठ गई देहरादून की बस में, फिर...

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि इस मामले में एक युवक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया है। युवती का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। युवक के परिजनों से भी उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: विवाहिता नगदी और गहने लेकर प्रेमी संग हुई फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।