विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं झेल पाया कर्ज का बोझ, मौत को लगाया गले

By Thakur singh negi Edited By:
Updated: Tue, 26 Apr 2016 01:15 PM (IST)

देहरादून में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कर्जदारों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

News Article Hero Image

देहरादून। कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कर्जदारों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
डालनवाला के नालापानी क्षेत्र में विजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी 29 आर्य नगर ब्लॉक-वन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय विजय राज प्लाजा में मोबाइल की दुकान में काम करता था। युवक के ऊपर काफी समय से कर्ज था, जिसे वह समय से चुका नहीं पा रहा था।
युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी, शादी के बाद से युवक पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा था। कर्जदारों से तंग आकर आखिरकार युवक ने मौत को गले लगाने का फैसला लिया। युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें:- तीन बच्चों के बाप ने उठाया खौफनाक कदम