विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाला शक्तिमान घोड़ा नहीं रहा

By sunil negiEdited By:
Published: Wed, 20 Apr 2016 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2016 09:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाला घोड़ा शक्तिमान नहीं रहा। इलाज के दौरान आज शाम शक्तिमान की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाला घोड़ा शक्तिमान नहीं रहा। इलाज के दौरान आज शाम शक्तिमान की मौत हो गई। 14 मार्च को बीजेपी के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़ा जख्मी हो गया था। मसूरी विधायक गणेश जोशी पर घोड़े पर लाठियां चलाई थी। घोड़े को घायल करने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया था। अभी वे जमानत पर बाहर हैं। आज घोड़े की मौत के बाद उन्होंने पुलिस लाइन जाकर श्रद्धांजलि दी।

अलविदा शक्तिमान, चहेते घोड़े के सफरनामे पर एक नजर देखें तस्वीरों में...

14 मार्च को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान घायल हो गया था। प्रदर्शन में बीजेपी विधायक गणेश जोशी शक्तिमान पर डंडे बरसाते दिखे थे। इससे घोड़े का पैर जख्मी हो गया था। 15 मार्च को पंतनगर से डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया, मगर घोड़े को कोई राहत नहीं मिली।

तस्वीरें: शक्तिमान को अब सहारे की जरूरत नहीं
इसके बाद 18 मार्च को अमेरिका की डॉक्टर जेनी मेरी बोन और मुंबई के फिरोज कंबोटा को शक्तिमान के उपचार के लिए बुलाया गया। इलाज के दौरान शक्तिमान का पैर काटना पड़ा था और उसे कृत्रिम पैर लगाया गया। शक्तिमान के लिए अमेरिका से विशेष तीन हजार डॉलर जिसकी कीमत दो लाख भारतीय रुपये थी, मंगाई गई थी।


नौ अप्रैल को शक्तिमान को विशेष कृत्रिम पैर लगाया गया था। इसके तीन दिन बाद शक्तिमान कृत्रिम पैर की मदद से चंद कदम चला। आज शाम पुलिस लाइन में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पूर्व सीएम रावत ने कहा शक्तिमान की मौत गहरा आघात
पूर्व सीएम हरीश रावत ने शक्तिमान की मौत का गहरा आघात बताया। उन्होंने कहा कि सभी लोग शक्तिमान के स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। मगर इस बीच इस तरह की दुखद घटना से सभी दुखी हैं। वहीं घोड़े की मौत का जिम्मेदार के सवाल को वे टाल गए। उन्होंने कहा कि वे अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहते। हरीश रावत शक्तिमान की मौत के बाद उसे देखने पुलिस लाइन भी गए।

पढ़ें- शक्तिमान को लगाया अमेरिका से लाया गया कृत्रिम पांव, जल्द चलने की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।