Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खनन से भरे ट्रेक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    By Edited By:
    Updated: Tue, 10 May 2016 10:34 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, हरिद्वार: मंगलवार देर शाम थाना पथरी के गांव बट्टीपुर में खनन भरी ट्रेक्टर ट्राली ने बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, हरिद्वार: मंगलवार देर शाम थाना पथरी के गांव बट्टीपुर में खनन भरी ट्रेक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लक्सर विजेंद्र रौतेला और एसओ पथरी चंद्रभान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    मंगलवार देर शाम थाना लक्सर के गांव सुल्तानपुर निवासी डॉ. राकेश अपनी पत्नी पचास वर्षीय गीता और बच्चे के साथ हरिद्वार से बाइक पर घर लौट रहा था कि बट्टीपुर के पास एक डंपर आ गया। इसी दौरान डंपर ने बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया तो सामने से आ रही खनन से भरी ट्रेक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डॉ. राकेश और उसका बेटा घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सीओ लक्सर विजेंद्र रौतेला और एसओ पथरी चंद्रभान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने में लगी थी।