Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर लाया गेस्‍ट हाउस, करने लगा ये काम...,

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2016 09:33 PM (IST)

    कलियर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से दुष्‍कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी वहां से फरार हो ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कलियर (हरिद्वार)। एक युवक नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को गेस्ट हाउस में लेकर आया। यहां वह ऐसा काम करने लगा, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। आरोपी युवक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद क्या हुआ जानते हैं पूरा मामला।
    बिजनौर (यूपी) निवासी एक युवती अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। वह कई दिनों से काम की तलाश में थी। इसी बीच उसकी मुलाकात क्षेत्र के ही एक युवक से हुई। युवक ने उसे फैक्ट्री में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आज सुबह युवक उसे कलियर के एक गेस्ट हाउस में लेकर आया।

    जब युवती ने गेस्ट हाउस में लाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका बॉस यहां आने वाला है, वही नौकरी लगवाएंगे। युवती उसकी बातों में आ गई। इसी दौरान आरोपी युवक युवती से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी के हरकतें देखकर युवती ने शोर मचा दिया।

    इस पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। यह देख आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कलियर थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    पढ़ें:-खेत में काम कर रही महिला पर भालू का हमला, घायल