Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीजा ने भाई और दोस्‍त संग साली से किया दुष्‍कर्म, पीड़िता ने दिया धरना; तब आया जीजा गिरफ्त में

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 25 Sep 2016 07:10 AM (IST)

    साली से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: साली से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
    20 जून को ज्वालापुर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ उसके जीजा, जीजा के भाई व साथी ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने ज्वालापुर पुलिस को मामले में कार्रवाई को तहरीर देकर मुकदम दर्ज कराया था, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी खुलेआम घूम रहे थे और पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

    पढ़ें:-शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की कार्यप्रणाली और आरोपियों की धमकियों से क्षुब्ध होकर गुरुवार को पीड़िता ने अपने परिवार सहित चंद्राचार्य चौक पर धरने पर बैठकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस पर एसएसपी राजीव स्वरूप ने आरोपियों को पकड़ने के निर्देश ज्वालापुर पुलिस को दिये थे।

    पढ़ें-शादी के बहाने जंगल बुलाकर प्रेमिका पर जानलेवा हमला, रोते-रोते नंगे पांव पहुंची थाने

    जिसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीजा पवन पुत्र जगमोहन मूल निवासी बरेली (यूपी) हाल निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दुष्कर्म के दो अन्य आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
    पढ़ें: मदद के नाम पर महिला को दी लिफ्ट, फिर रिवाल्वर की नोक पर किया दुष्कर्म