विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस पर शाह का सीधा हमला, राहुल, मनमोहन और सोनिया पर छोड़े शब्‍दभेदी बाण

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 06:30 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जोरदार हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सीधे निशाने पर लिया।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार व राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सीधे निशाने पर लिया।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को कठघरे में खड़ा करते हुए जनता से 2017 के चुनाव में उत्तराखंड में परिवर्तन की अपील की। साथ ही, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने का वायदा भी किया। उन्होंने शंखनाद महारैली में मोदी सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाईं।


भगवान केदारनाथ व बदरीनाथ के दर्शनों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित शंखनाद महारैली में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि आवाज दिल्ली में बैठे कांग्रेस के साहबजादे के कानों तक पहुंचनी चाहिए। शाह बोले, देश में इन दिनों गर्मी है, तो राहुल जी विदेश गए हैं। जाते-जाते पूछा कि मोदी सरकार ने दो वर्ष में क्या किया।
राहुल को अपने अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहला काम तो देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री देने का किया। कांग्रेस ने दस साल तक ऐसा प्रधानमंत्री दिया, जिनकी आवाज आपने (राहुल) व आपकी माताजी के अलावा किसी ने नहीं सुनीं। दो साल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। हर 15 दिन में एक नई योजना मोदी सरकार ने चालू की।

प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा बैंक, फसल बीमा योजना, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसी दर्जन भर योजनाएं एक सांस में गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यदि पूरी योजनाएं गिनाऊंगा, तो सतपाल महाराज की तरह सात दिन का भगवत सप्ताह बिठाना पड़ेगा। विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि मौनी बाबा जब भी विदेश जाते थे, तो कागज पर लिखा भाषण पढ़कर लौट आते थे।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 25 जून के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा। बोलने की स्वतंत्रता को लेकर भाजपा पर अंगुली उठाने वाले अपने गिरेबां में झांकें। कहा, मैडम सोनिया, अपने घर का इतिहास देखिए, देश कांग्रेस को आपातकाल के लिए कभी माफ नहीं करेगा। उस वक्त लोकतंत्र की लड़ाई सिर्फ जनसंघ, आरएसएस व जनता पार्टी ने ही लड़ी थी।

पढ़ें:-हरिद्वार में अमित शाह की महारैली से पहले भाजपा-कांग्रेस में रार

उत्तराखंड के मर्म को छूते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, उस वक्त कांग्रेस ने राज्य गठन का विरोध किया था। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। यदि प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनती है, तो भाजपा उत्तराखंड को देश का नबंर एक राज्य बनाएगी। राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल जी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि दो वर्ष में उन्होंने क्या किया।
मुख्यमंत्री के सचिव शराब घोटाला करते हुए ङ्क्षस्टग में फंसे, तो खुद मुख्यमंत्री का ङ्क्षस्टग भी हो गया। खरीद-फरोख्त के इस ङ्क्षस्टग में विधायकों को पांच-पांच करोड़ देने की बात कही गई। यानी, जनता के 150 करोड़ कुर्सी बचाने में लगा दिए। जिसने पांच करोड़ लिए, वे वहां (कांग्रेस में) हैं, जिसने नहीं लिया वे यहां (भाजपा में) हैं। अब अपने विधायकों की सुविधाओं पर हर महीने 3.5 करोड़ खर्च करने वाले हरीश रावत को एक भी पल मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने जनता से 2017 में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। कहा, भाजपा सत्ता में आई तो पहाड़ का पानी व जवानी का पहाड़ के लिए ही उपयोग करेगी।
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी राज्य की कांग्रेस सरकार के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार व नाकामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति व नीयत साफ है। जिस तरह खराब मौसम की आशंकाओं के बावजूद भाजपा अध्यक्ष के लिए भगवान केदारनाथ व बदरीनाथ के सारे रास्ते खुल गए, उसी तरह अब प्रदेश में भाजपा के लिए भी सभी रास्ते खुल गए हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगतसिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखिरयाल निशंक, विजय बहुगुणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री डॉ. हरक ङ्क्षसह रावत, क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक आदि ने भी रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टमटा, राज्यसभा सांसद तरुण विजय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी आदि भी मौजूद थे।

पढ़ें:-अमित शाह ने केदारनाथ मंदिर के किए दर्शन, बदरीनाथ रवाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।