Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुष्‍कर्म का प्रयास करने वालों को पंचायत ने पांच-पांच जूते मारकर छोड़ा

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Sat, 21 May 2016 10:53 AM (GMT+05:30)

    आज के समय में भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में खाप पंचायतें ही कानून की भूमिका निभा रही हैं। जिसके चलते अक्‍सर कुछ अजीबोगरीब फैसले सुनने को मिलते हैं। ऐसा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लक्सर (हरिद्वार)। आज के समय में भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में खाप पंचायतें ही कानून की भूमिका निभा रही हैं। जिसके चलते अक्सर कुछ अजीबोगरीब फैसले सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला लक्सर क्षेत्र से सामने आया है, जहां दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवकों को पंचायत ने महज पांच-पांच जूते मारकर छोड़ दिया।

    क्षेत्र में एक युवती व एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पंचायत ने आरोपी दो युवको को पांच-पांच जूते मारने का फरमान सुनाया। पंचायत में ही दोनो युवको को पांच पांच जूते मारने के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया।

    ऐसे में कानून का मखौल उड़ता नजर आ रहा है, ऐसी सजा व ऐसे कानूनों से अपराधियों के हौसले बुलंद होना भी लाजमी है। हैरानी की बात है कि पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी है। बदनामी के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग अक्सर पुलिस के पास नहीं जाते और मामले को पंचायत के तहत ही निपटाने कोशिश करते हैं।

    पढ़ें:- दहेज की खातिर बहू को धक्के मारकर घर से निकाला

    खबरें और भी