विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा के भाई ने पहले बनाई अश्‍लील वीडियो और फिर कर डाला गंदा काम

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 08:08 PM (IST)

युवती का आरोप है कि उसके जीजा के भाई ने पहले उसका अश्‍लील वीडियो बनाया फिर उसे इंटरनेट पर डाल दिया।

News Article Hero Image

भगवानपुर, [जेएनएन]: भगवानपुर में एक युवक के अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी और कोई नहीं पीडि़ता के जीजा का भाई है। आरोपी ने अश्लील वीडियो ही नहीं बनाई। वह इससे आगे भी बढ़ गया। पढ़ें, पूरी खबर।

पढ़ें: आइआइटी प्रोफेसर के घर नौकरी को आई युवती, एडवांस में हजारों लेकर हुई चंपत
जानकारी के अनुसार, गांव रूहालकी दयालपुर की एक युवती आज थाने पहुंच गई। उसने बताया कि उसके जीजा के भाई तरुण उर्फ मिनी निवासी चंदेना कोली थाना देवबंद जनपद सहारनपुर ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना दिया। इसके बाद उसने वीडिया को इंटरनेट पर भी डाल दिया। इस घटना को लेकर युवती ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: दिन में करता था नौकरी, रात में लाखों के ड्रग्स का कारोबार

पढ़ें: काशीपुर में अपराधी चुस्त, डॉक्टर दंपती के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी