विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सवारियों से भरी बस सड़क पर धंसी, यात्री रहे परेशान

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 08:51 PM (IST)

रुड़की में सवारियों से भरी रोडवेज की एक बस सड़क पर धंस गई। काफी प्रयासों के बाद भी जब बस ...और पढ़ें

सवारियों से भरी बस सड़क पर धंसी, यात्री रहे परेशान
सवारियों से भरी बस सड़क पर धंसी, यात्री रहे परेशान

रुड़की, [जेएनएन]: सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क की ठीक से मरम्मत न होने से वाहन चालकों को भी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। हाइवे पर सवारियों से भरी बस बीच सड़क पर धंस गई। इससे इसके यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। 

एडीबी की ओर से सड़क की खुदाई के बाद ठीक से मरम्मत नहीं की गई। सुबह उत्तराखंड रोडवेज की एक बस देहरादून से रुड़की होते हुए कोटद्वार जा रही थी। रामपुर चुंगी के समीप यह बस सड़क पर धंस गई। इस दौरान यात्री भी परेशान रहे। काफी प्रयासों के बाद भी जब बस टस से मस नहीं हुई तो यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।  

इसके साथ ही दो ट्रक भी सड़क पर धंस गए। पुहाना से एक क्रेन मंगवाकर बस को करीब एक घंटे बाद निकाला गया। बस के धंसने से हाईवे पर जाम लगा रहा। 

यह भी पढ़ें: खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल 

यह भी पढ़ें: सवारियों से भरी बोलेरो गिरी खार्इ में, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।