Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाइक सवार बदमाशों से महिला भिड़ी, तमंचा लहराकर फरार हुए बदमाश

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2016 06:02 PM (IST)

    रुड़की में बाइक सवार बदमाशों ने राह चल रही महिला के गले से चेन लूटने का प्रयास किया। इस बीच प्रयास में असफल होने के बाद वे स्‍थानीय लोगों को तमंचा दिख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: रुड़की में सड़क पर चल रही एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और चेन लूटने का प्रयास किया। इस बीच दोनों के बीच कुछ देर धक्का-मुक्की भी हुई। शोर सुनकर आस-पास से लोग भी आ गए। लेकिन बदमाश नहीं डरे।
    जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली के रामनगर में एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। कुछ दुकादारों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों पर तमंचा तान दिया।

    पढ़ें: रामनगर में घरवालों को बंदी बनाकर बेटियों से दुष्कर्म, लूटपाट भी की
    इसके बाद लोग पीछे हट गए और मौका पाकर बदमाश वहां से रफूचक्कर हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों और महिला से पूछताछ की। इलाके में नाकाबंदी के बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

    पढ़ें: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दोषी को जमानत मिली

    पढ़ें: अपनी बेटी से दुष्कर्म करने वाला शैतान पिता गिरफ्तार