यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चलती कार का दरवाजा खुलने से टकराई बाइक, बच्ची की दर्दनाक मौत
हरिद्वार हाईवे पर चलती कार का दरवाजा खोलने से उससे बाइक जा टकराई। इस पर बाइक पर बैठी बच्ची नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार हाईवे पर चलती कार का दरवाजा खोलने से उससे बाइक जा टकराई। इस पर बाइक पर बैठी बच्ची नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलौर स्थित अकबरपुर ढाढेकी निवासी गजेंद्र की 12 वर्षीय बेटी अंजली बहादराबाद स्थित मौसी के घर गई थी। वहां से वह बड़े भाई अक्षय के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी।
पढ़ें-डंपर हुआ अनियंत्रित, पैराफीट से टकराया
मलकपुर चुंगी के पास पीछे से आ रही कार में बैठे किसी व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक टकरा गई और अंजली नीचे गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

