Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगामी चुनाव में फिर से लहराएगा कांग्रेस का परचमः हरीश रावत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2016 11:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से जीतेगी और प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से जीतेगी और प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
    रुड़की में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलेन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पार्टी की जड़ है। उनके बगैर लोकतंत्र की लड़ाई जीतना संभव नहीं है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस मिशन 2017 को फतेह करेगी।

    पढ़ें-उत्तराखंड: कोश्यारी की नाराजगी पर हाईकमान सतर्क
    उन्होंने कहा कि इतिहास ग़वाह है की बिना सेना के कोई लड़ाई नही जीती जा सकती है। कांग्रेस की सेना उसके कार्यकर्ता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

    पढ़ें: सीएम हरीश रावत को चारों खाने चित्त करने पर बीजेपी में हुआ मंथन
    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 की तैयारी में जुट जाना चाहिए। वोटर लिस्ट में नए वोटर जोड़ने के साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को भी पार्टी से जोड़ना होगा।

    पढ़ें-सोशल साइट पर भाजपा पर हमले को कांग्रेस तैयार, जारी किया कार्टून
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि लोकतन्त्र का कत्ल करने वाले बागी विधायकों को प्रदेश की जनता ही मजा चखाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उत्तराखंड की सरकार को गिराने की साजिश रचने का भी आरोप लगया।
    पढ़ें-भगत सिंह कोश्यारी ने दिए संकेत, चुनाव से पहले फिर टूटेगी हरीश रावत सरकार

    खबरें और भी