Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पथरी क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, रौंद डाली फसल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 06:10 AM (IST)

    पथरी क्षेत्र के बिशनपुर गांव में हाथियों के झुंड ने रात को जमकर तांडव मचाया। खेतों में खड़ी फसल को हाथियों ने रौंद डाला। इससे किसान परेशान हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: पथरी क्षेत्र के बिशनपुर गांव में हाथियों के झुंड ने रात को जमकर तांडव मचाया। खेतों में खड़ी फसल को हाथियों ने रौंद डाला। इससे किसान परेशान हैं।
    पथरी क्षेत्र के लोग जंगली जनवरों के आतंक से परेशान हैं। तेंदुआ जहां लोगों और मवेशियों पर हमले कर रहा है, वहीं हाथी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गत रात हाथियों के झुंड ने गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया।

    पढ़ें-हौज में गिरा हाथी का बच्चा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
    इसके अलावा गेहूं की फसल को पक्षी भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब गेहुं के अकुंर बहार निकलने लगे हैं, उन्हें भी पक्षी नष्ट कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसान राजपाल ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

    पढ़ें:-राजाजी पार्क से निकलकर सड़क पर धमका हाथी, लगा जाम
    प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जंगली जनवरों को खेतो में जाने से रोकने के लिए सौर ऊर्जा की विद्युत लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
    पढ़ें:-हरिद्वार में किसान के पीछे दौड़े हाथी, भागकर बचाई जान