Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजाजी टाइगर रिजर्व में पहाड़ी से गिर कर हाथी की मौत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2016 07:15 AM (GMT+05:30)

    हरिद्वार में राजाजी पार्क की रवासन रेंज में एक हाथी की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शव का पोस्‍टमार्टम कराकर दफना दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन रेंज की खारा लूनी के जंगल में पहाड़ी से गिरकर एक मादा हाथी की मौत हो गई। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम ने हथिनी का पोस्टमार्टम कर दिया है।

    राजाजी टाइगर रिजर्व के कर्मचारी शुक्रवार देर शाम को क्षेत्र के जंगलों में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें खारा लूनी बीट के पास एक हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल रेंज अधिकारी को दी।
    पढ़ें: हाथियों का काल बना हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक, 29 साल में 24 हाथियों की मौत
    मौके पर पहुंचे रवासन यूनिट के क्षेत्राधिकारी मौके पहुंचे। रेंजर प्रमोद ध्यानी ने बताया कि पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत हुई है। हथिनी की उम्र 15 वर्ष के लगभग है। डॉक्टरों की टीम ने हथिनी का पोस्टमार्टम किया।
    पढ़ें:-हरिद्वार में किसान के पीछे दौड़े हाथी, भागकर बचाई जान

    पढ़ें: हरिद्वार के धनौरी में हाथियों का तांडव, गन्ने और धान की फसल को रौंदा