Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पथरी क्षेत्र में हाथियों का आतंक, तहस-नहस की फसल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 06:22 AM (IST)

    हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांवों में हाथियों ने ग्रामीणों की फसल रौंद डाली। इससे किसानों में भय के साथ ही वन विभाग के प्रति रोष है। हाथियों को रोकने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: पथरी क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन हाथी खेत में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। तड़के भी हाथियों ने गांव मिस्सरपुर में फसल रौंद डाली। इससे किसानों में भय के साथ ही वन विभाग के प्रति रोष है।
    पिछले काफी समय से पथरी के गांव मिस्सरपुर, अजीतपुर आदि में हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों ने हाथियों को रोकने के लिए कई बार वन विभाग से भी मांग की, लेकिन कोई हल नही निकल सका है। इसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।

    पढ़ें-हाथी ने विवाह समारोह से लौट रहे ग्रामीणों को दौड़ाया
    तड़के ग्रामीण सोहन सैनी, बिंदर व रघुराम चौहान के खेत में हाथी घुस गए और फसलों को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने हल्ला मचाने के साथ ही आग जलाकर हाथियों को जंगल की ओर दौड़ाया।

    पढ़ें:-हरिद्वार में किसान के पीछे दौड़े हाथी, भागकर बचाई जान
    क्षेत्र पचांयत सदस्य पंकज चौहान ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के आतंक से निजात दिलाने को कई बार वन विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है। किसान के नुकसान का मुआवजा भी समय से नहीं दिया जा रहा है।
    पढ़ें: हरिद्वार के धनौरी में हाथियों का तांडव, गन्ने और धान की फसल को रौंदा

    पढ़ें: हाथियों का काल बना हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक, 29 साल में 24 हाथियों की मौत

    खबरें और भी