विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 10:11 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Dec 2016 06:05 AM (GMT+05:30)

सोमवार सुबह हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक फैक्‍ट्री में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड और सीआइएसएफ की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड और सीआइएसएफ की छह गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान होना बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 के प्लाट नंबर 28 में सिद्धांत थर्मोवेयर प्रमोटर नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में डिस्पोजेबल प्लेट, थर्मोकोल डोना, पीपी ग्लास, पानी के गिलास और पेपर कप का उत्पादक होता है।

सुबह सवा नौ बजे फैक्ट्री में ग्राइंडर मशीन में अचानक आग लग गई। इससे पास में रखे थर्मोकोल से बने सामान में आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सब जान बचाकर बाहर भागे। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान फैक्ट्री कर्मी मुंडा ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें-चंपावत में आग लगने से घास के आठ लठ्ठे राख
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड और सीआइएसएफ की छह गाड़ियों को आग बुझाने में लगाना पड़ा। इस संबंध में सीएफओ आरएस रावत ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पढ़ें:-रुद्रपुर में कबाड़ की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।