विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं, जो गिनाई जा सके

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 24 Jun 2017 04:14 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसे वह गिना सके।

सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं, जो गिनाई जा सके
सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं, जो गिनाई जा सके

हरिद्वार, [जेएनएन]: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसे वह गिना सके। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में सरकार बनते ही गन्ना किसानों का भुगतान होगा। लेकिन, अभी भी अरबों रुपये मिलों पर बकाया है। चारधाम यात्रा में अव्यवस्था है। देहरादून और हरिद्वार में हाईवे और शहर के भीतर जाम से जनता जूझ रही है। इससे पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए भ्रष्टाचार को हथियार बनाया था। लेकिन, कांग्रेस के समय किस भ्रष्टाचारी को जेल में डाला गया। कहा कि किसानों की समस्या निपटाने की बजाय उन पर लाठी गोली बरसाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान बचाओ, प्रदेश बचाओ, देश बचाओ आंदोलन चलाएंगे। इसमें किसानों के अधिकार की रक्षा होगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को दिलाई चुनाव दृष्टिपत्र की याद

यह भी पढ़ें: पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की प्रक्रिया ही अपनाई: गोविंद सिंह कुंजवाल