Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भरी दोपहरी कालोनी में घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 06:26 AM (IST)

    हरिद्वार में शांतिकुंज के निकट भागीरथी कालोनी में भरी दोपहरी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत है। इस क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार, [जेएनएन]: शांतिकुंज के पास तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भरी दोपहरी यहां तेंदुए को लोगों ने घूमते देखा तो पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    भागीरथी कालोनी में दोपहर कुछ लोगों ने तेंदुए को घूमते देखा। इस पर कालोनी में हल्ला मच गया। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। लोगों का कहना है कि यहां तेंदुए का आतंक कई दिनों से बना हुआ है। इसी कालोनी से सटी गायत्री विहार कालोनी में भी कुत्ते को तेंदुए ने निवाला बनाया था।

    पढ़ें-आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव
    इस संबंध में वन विभाग के रेंजर महेश सेमवाल ने बताया कि तेंदुआ दिखने की सूचना पर विभागीय टीम मौके के लिए भेजी जा रही है। जरूरत पड़ने पर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
    पढ़ें:-तेंदुए ने बनाया ट्रक चालक को निवाला, दहशत में ग्रामीण

    पढ़ें-तेंदुए ने किसान पर किया हमला, मचान पर चढ़कर बचाई जान